बिजली तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

संस, देवरी (गिरिडीह) : गुरुवार लगभग चार बजे शाम देवरी थाना क्षेत्र के मझलाडीह निवासी सहदेव पांडेय (7

By Edited By: Publish:Fri, 29 Jul 2016 01:05 AM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2016 01:05 AM (IST)
बिजली तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

संस, देवरी (गिरिडीह) : गुरुवार लगभग चार बजे शाम देवरी थाना क्षेत्र के मझलाडीह निवासी सहदेव पांडेय (70), की बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि पांडेय ने घर के बगल स्थित 440 वोल्ट से अपने यहां कनेक्शन लिया था। उसका एक तार गिर गया था। उसकी चपेट में वह आ गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़ कर गए। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय जिला परिषद प्रतिनिधि गिरिश कुमार ¨सह, स्थानीय मुखिया उषा कुमारी ने घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने तथा स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। इधर उनकी मौत को लेकर स्थानीय ग्रामीण सदानंद पांडेय, निरंजन पांडेय आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी