हादसे में छात्र की मौत, भड़के ग्रामीण

बिरनी (गिरिडीह) : रांची-देवघर मुख्य मार्ग में रविवार लगभग 11 बजे दिन बिरनी के पंदनाखुर्द के पास वाहन

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 01:00 AM (IST)
हादसे में छात्र की मौत, भड़के ग्रामीण

बिरनी (गिरिडीह) : रांची-देवघर मुख्य मार्ग में रविवार लगभग 11 बजे दिन बिरनी के पंदनाखुर्द के पास वाहन के धक्के से गांव के ही संजीत पासवान (14) की मौत हो गयी। ग्रामीण छात्र को बिरनी अस्पताल लेकर आये, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश रंजन ¨सह व डॉ. अशोक कुमार यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों व विभिन्न दलों के नेताओं ने सड़क जाम कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवल किशोर प्रसाद, विकास पासवान, मनकुमार राम, समशेर आलम घटना स्थल पहुंचकर जानकारी ली। विधायक नागेंद्र महतो ने बिरनी बीडीओ को घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजन को तत्काल मुआवजा देने का आदेश दिया। विधायक के आदेश पर बीडीओ इंद्र कुमार ने पंचायत सेवक राजकुमार पासवान को घटना स्थल पर भेज कर मृतक के परिजन को तत्काल दस हजार नगद दिया। फिर करीब दो घंटे बाद सड़क जाम हटाया गया। पुलिस पदाधिकारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त छात्र घर से साइकिल से दुकान जा रहा था। इसी बीच तेज गति से आ रहे टाटा मैजिक मालवाहक (जेएच09जी-5035) ने सामने से टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया की बीते शुक्रवार को दो छात्रों की वज्रपात से मौत हुई थी। उसी घर से एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गयी। मृतक संत मेरी स्कूल सरिया की 8 वीं कक्षा का छात्र था। उसकी मौत पर गांव में मातम छा गया है। मृतक के माता- पिता बार-बार बेहोश हो रहे थे। विधायक महतो घटना स्थल पर नहीं पहुंचे, लेकिन घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि मृतक के परिजन को हर संभव मदद की जाएगी। सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के परिजन को सरकार से मुआवजा दिलाया जाएगा। घटना स्थल पर विधायक प्रतिनिधि लक्षमण दास, सांसद प्रतिनिधि मनोज ¨सह, पूर्व विधायक विनोद ¨सह, मुखिया रामविलास पासवान, पंसस बालेश्वर पासवान, तुलसी यादव, माले नेता रामू बैठा, संतोष कुमार, इम्तियाज अंसारी, सिकंदर दास, गोपाल पंडित, शंकर पासवान, भाजपा नेता सह मुखिया देवनाथ राणा, प्रकाश साव आदि उपस्थित थे। समाचार लिखे जाने तक वाहन घटना स्थल पर ही पड़ा था।

chat bot
आपका साथी