बारिश से राहत, आंधी ने पहुंचायी क्षति

गिरिडीह : गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को गुरुवार को भी बारिश ने राहत दी। दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश

By Edited By: Publish:Fri, 06 May 2016 01:05 AM (IST) Updated:Fri, 06 May 2016 01:05 AM (IST)
बारिश से राहत, आंधी ने पहुंचायी क्षति

गिरिडीह : गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को गुरुवार को भी बारिश ने राहत दी। दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम जहां सुहाना हो गया, वहीं तेज आंधी ने काफी क्षति भी पहुंचायी। आंधी से कहीं पेड़ गिरा तो कहीं बिजली का खंभा। वज्रपात की घटनाएं भी हुई।

दोपहर बाद जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। इस बीच तेज आंधी आयी और ओले भी पड़े। आंधी से सदर प्रखंड के पांडेयडीह में बालेश्वर साहू एवं महेंद्र ¨सह के घर व दुकान को काफी क्षति पहुंची। पेड़ गिर जाने से इन्हें काफी नुकसान हुआ है। अन्य क्षेत्रों में भी बारिश और आंधी ने राहत के साथ-साथ क्षति भी पहुंचायी है। बता दें कि लगातार दो माह से पड़ रही भीषण गर्मी और इस बीच बारिश नहीं होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित था। तेज धूप के कारण दिन में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। तपती धूप मे पेड़-पौधे भी मुरझाने लगे थे। इस बारिश ने सभी को राहत दी है।

chat bot
आपका साथी