सरकार दे रही मजदूरों को बीमा लाभ

जामताड़ा : झालसा के निर्देश पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ज

By Edited By: Publish:Sun, 07 Feb 2016 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2016 01:01 AM (IST)
सरकार दे रही मजदूरों को बीमा लाभ

जामताड़ा : झालसा के निर्देश पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाते हुए नालसा के सात नियमों के बारे में लोगों को बताया। इस क्रम में स्थानीय टावर चौक, गायछांद मोड़, सहाना मोड़, रेड क्रास सभागार, बालिका मध्य विद्यालय में कानून और सरकारी योजना के संबंध में आम लोगों को जानकारी दी गई। टीम के सदस्य अधिवक्ता विनय कुमार पाल ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सरकार की ओर से मिलने वाली लाभ की जानकारी दी। बताया कि कामगार मजदूर को सरकार बीमा का लाभ दे रही है। इसके लिए आप अपने प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते है। अधिवक्ता विमलेन्दु विश्वास ने गरीबी उन्मूलन को लेकर लोगों को आवश्यक जानकारी दी। अधिवक्ता नंदन कुमार सिन्हा ने नशा उन्मूलन के जरिए एक अच्छा समाज बनाने की अपील की। रेड क्रास के सचिव राजेंद्र शर्मा ने सरकार की जन कल्याणकारी योजना के बारे में विस्तार से बताया। वहीं,अधिवक्ता मुक्ता मंडल ने बाल विवाह और बाल शिक्षा के बारे में जानकारी दी। इस क्रम में बताया की कम उम्र में लड़कियों का विवाह करने से उनके शरीर का विकास नहीं हो पाता है कम उम्र में विवाह करने पर पकड़े जाने पर सजा का भी प्रावधान है। बालिका शिक्षा को प्रति लोगों को अपनी सोच बदलने की बात कहीं। वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक सहायता योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, हस्तकरघा बुनकर कल्याण योजना, राष्ट्रीय मछुआरा कल्याण योजना, जनश्री योजना, चिकित्सा योजना, मेघावी छात्रवृत्ति योजना, बाल श्रम शिक्षा प्रोत्साहन योजना, रोजगार प्रशिक्षण योजना, जननी सुरक्षा योजना, विवाह सहायता योजना, सरस्वती योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

मौके पर रीता शर्मा, अहमद हुसैन, काली कुमार घोष, सुकदेव राणा, नंदन कुमार सिन्हा, लक्ष्मी दूबे, मनोरंजन कुंवर, मुकेश ¨सह, महफूज आलम, महमूद आलम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी