अच्छे लोगों को चुनें : पूर्व सांसद

रेम्बा (गिरिडीह) : पंचायत चुनाव लोकतंत्र का आधार है। इसलिए लोग अच्छे प्रत्याशियों को चयन करें पूर्व

By Edited By: Publish:Sat, 28 Nov 2015 01:07 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2015 01:07 AM (IST)
अच्छे लोगों को चुनें : पूर्व सांसद

रेम्बा (गिरिडीह) : पंचायत चुनाव लोकतंत्र का आधार है। इसलिए लोग अच्छे प्रत्याशियों को चयन करें पूर्व सांसद तिलकधारी ¨सह गुरुवार की शाम रेम्बा चौक पर पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में पुलिस बल की मौजूदगी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। बूथों पर सुरक्षा के इंतजाम बेहद कम थे। मतदाता बहुत जागरूक हो गए हैं। इसलिए वोट का प्रतिशत बढ़ा है। कहा कि विभिन्न स्तरों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से भी गांव में राजनीतिक जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज का सपना तब ही साकार होगा, जब लोग योग्य प्रत्याशियों का चयन बिना लोभ लालच से करेंगे। उनके साथ युवा कांग्रेस के कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी धनंजय ¨सह, अभिमन्यु राम, गोपाल गुप्ता, सुरेंद्र राम, पूर्व सरपंच प्रहलाद राम, दिनेश आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी