आयकरदाताओं को दी जानकारी

गिरिडीह : जिला मुख्यालय के आयकर कार्यालय में सोमवार को देवघर रेंज के विभागीय उच्चाधिकारियों के दिशा-

By Edited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 09:58 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 09:58 PM (IST)
आयकरदाताओं को दी जानकारी

गिरिडीह : जिला मुख्यालय के आयकर कार्यालय में सोमवार को देवघर रेंज के विभागीय उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर देशव्यापी अभियान के तहत यहां कियोस्क लगाकर करदाताओं को आयकर रिटर्न फाइल करने की दिशा में जागरूक किया गया। इस दौरान आयकर निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने लोगों को आयकर विवरणी सुगम 4 एस फॉर्म के उपयोग की जानकारी दी।

मौके पर विभागीय अधिकारियों ने आयकर दाताओं को उपधारणात्मक आधार पर आयकर संगणना की मुख्य विशेषताओं की जानकारी दी। कहा कि वर्तमान में चार लाख रुपये की वार्षिक आमदनी वाले लोग आयकर सीमा से बाहर हैं। इसमें ढाई लाख तक जहां आयकर से अलग है वहीं डेढ़ लाख रुपये तक विभिन्न चैरिटेबल, शिक्षा, बीमा, ट्यूशन फीस, अस्पताल का बिल आदि पर आयकर छूट दी जाती है। इसके बाद पांच लाख से दस लाख रुपये तक लोगों को दस फीसद आयकर जमा करना है। इससे अधिक आमदनी वाले लोगों के लिए विभाग ने अलग-अलग स्लैब निर्धारित कर रखे हैं। कियोस्क में डिसप्ले के माध्यम से आयकर की महत्ता बताई गई। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय अभियान का समापन मंगलवार को किया जायेगा।

chat bot
आपका साथी