अभाविप का सदस्यता अभियान आज से

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान 1 अगस्त से देशभर में प्रारंभ होने जा रहा है

By Edited By: Publish:Fri, 31 Jul 2015 08:12 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2015 08:12 PM (IST)
अभाविप का सदस्यता अभियान आज से

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान 1 अगस्त से देशभर में प्रारंभ होने जा रहा है जो 31 अगस्त तक चलेगा। शुक्रवार को न्यू बरगंडा स्थित परिषद कार्यालय में सदस्यता प्रमुख धर्मवीर कुमार ने यह जानकारी दी। इसके पूर्व गिरिडीह कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक अमरकांत सहाय के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट की गई।

सदस्यता प्रमुख ने कहा कि गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी अभाविप कार्यकर्ता परिषद के विचारों और कार्यप्रणाली को बताकर छात्रों का सदस्य बनाने का काम करेंगे। जिले में इस साल 10 हजार छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व ने सौंपा है। इस साल से अभाविप के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी किए गए मोबाइल नंबर पर भी छात्र-छात्रा मैसेज कर परिषद के सदस्य बन सकते हैं।

जिला सदस्यता प्रमुख किशोर साव ने कहा कि 1 अगस्त को डुमरी, गांडेय, जमुआ, राजधनवार आदि जगहों पर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा, जबकि 3 अगस्त को गिरिडीह कॉलेज में यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विश्वविद्यालय संयोजक पंकज मेहता भी उपस्थित रहेंगे। मौके पर रंजीत कुमार, कुमार सौरभ, यशवंत राज, पुष्कर सिन्हा, ओंकार कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी