बरसात में गाव से निकलना हुआ मुश्किल

गावा (गिरिडीह) : सरकार भले ही हर गाव को जिला और प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने के लिए सड़क एवं पुल-पुलिया क

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jul 2015 09:38 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2015 09:38 PM (IST)
बरसात में गाव से निकलना हुआ मुश्किल

गावा (गिरिडीह) : सरकार भले ही हर गाव को जिला और प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने के लिए सड़क एवं पुल-पुलिया का जाल बिछाने का दावा कर रही हो, लेकिन गावां प्रखंड में आज भी कई ऐसे गाव हैं, जहा तक पहुंचने के लिए आवागमन का उचित साधन नहीं है। गाव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं रहने के कारण बरसात में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रखंड की बादीडीह पंचायत में पड़ने वाले गावो के लोगों को आज भी सड़क, सिंचाई, बिजली, चिकित्सा जैसी मुलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। यहां के धरवे, नावाडीह, कुसुमाय, झाबा समेत कई गांवों में जाने के लिए पहाड़ों को काटकर रास्ता बनाया गया है, जो काफी उबड़-खाबड़ है।

नावाडीह निवासी धर्मेद्र सिंह ने बताया कि गांव में चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रामकरण सिंह ने बताया कि गाव तक पहुंचने के लिए कच्ची सड़क में बनी पुलिया भी टूटने के कगार पर पहुंच गयी है। सुगदेव यादव ने बताया कि सड़कों की हालत अत्यंत दयनीय है। पहाड़ी के पास घाटी इतनी खराब है कि दोपहिया वाहन भी सही से नहीं गुजर सकता।

मनोज कुमार सिंह एवं सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब कोई बीमार पड़ता है, उसे इलाज के लिए ले जाने में आफत हो जाती है। मुंद्रिका देवी एवं शाति देवी ने बताया कि गाव में चिकित्सा व्यवस्था नहीं रहने से इलाज के लिए काफी परेशानी होती है। कई बार उचित इलाज के अभाव में लोगों को असमय मौत के मुंह में समाना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी