स्कूलों का जायजा लेने आज पहुंचेगी केंद्रीय टीम

गिरिडीह : जिले के सरकारी विद्यालयों का जायजा लेने मंगलवार को केंद्रीय टीम गिरिडीह पहुंचेगी। टीम का य

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jul 2015 07:46 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2015 07:46 PM (IST)
स्कूलों का जायजा लेने आज पहुंचेगी केंद्रीय टीम

गिरिडीह : जिले के सरकारी विद्यालयों का जायजा लेने मंगलवार को केंद्रीय टीम गिरिडीह पहुंचेगी। टीम का यहां दो दिवसीय दौरा होगा। जिला शिक्षा अधीक्षक महमूद आलम ने बताया कि केंद्रीय टीम झारखंड के विभिन्न जिलों में जाकर विद्यालयों का जायजा ले रही है। इसी क्रम में टीम गिरिडीह भी पहुंचेगी। टीम विद्यालयों का दौरा करेगी और मध्याह्न भोजन, शैक्षणिक व्यवस्था, शौचालय, पठन-पाठन, भवन निर्माण सहित उपलब्ध सुविधाओं और कमियों का जायजा लेगी।

chat bot
आपका साथी