हूल दिवस मनाने भोगनाडीह रवाना

गिरिडीह : अखिल भारतीय संताली शिक्षा परिषद ओलचिकी शिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों का ज

By Edited By: Publish:Mon, 29 Jun 2015 09:42 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2015 09:42 PM (IST)
हूल दिवस मनाने भोगनाडीह रवाना

गिरिडीह : अखिल भारतीय संताली शिक्षा परिषद ओलचिकी शिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों का जत्था बस पड़ाव से साहिबगंज के भोगनाडीह के लिए बस से रवाना हुआ। संताली शिक्षा परिषद के जिला संयोजक मार्शल मनोज किस्कू की अगुआई में जत्था रवाना हुआ।

भोगनाडीह में प्रति वर्ष 30 जून को हूल दिवस के मौके पर हूल माहा पर्व मनाया जाता है। इसमें प्रदेश भर से लोग वहां जुटते हैं। सिदो-कान्हू का जन्मस्थल भोगनाडीह है। यहां अंग्रेजों के खिलाफ संताल विद्रोह का बिगुल फूंका गया था। साहिबगंज रवाना होने वालों में अर्जुन हेम्ब्रम, गोपाल मुर्मू, सुखु सोरेन, चुनु हेम्ब्रम, विनय हांसदा, रमेश टुडू, अरुण मुर्मू, देवन टुडू, सुनील कुमार मुर्मू आदि शामिल थे।

बेंगाबाद : प्रखंड के करमजोरा मोड़ पर मंगलवार को हूल दिवस मनाया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा एवं पूर्व विधायक झामुमो नेता सालखन सोरेन उपस्थित रहेंगे। आयोजक देवान बेसरा एवं रविलाल हासदा ने बताया कि समारोह को सफल बनाने के लिए समिति के लोग और ग्रामीण एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर करमजोरा मोड़ के पास तोरणद्वार बनाया गया है। इस दौरान मेला भी लगेगा।

chat bot
आपका साथी