बीमार बिरहोर ने तोड़ा दम

सरिया (गिरिडीह) : सरिया मन्दरामो के काला पत्थर में लंबे समय से बीमार चल रहे एक साठ वर्षीय बिरहोर की

By Edited By: Publish:Sun, 28 Jun 2015 07:51 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2015 08:44 PM (IST)
बीमार बिरहोर ने तोड़ा दम

सरिया (गिरिडीह) : सरिया मन्दरामो के काला पत्थर में लंबे समय से बीमार चल रहे एक साठ वर्षीय बिरहोर की रविवार की दोपहर मौत हो गयी। मृतक मंगल बिरहोर की पत्नी सुंदरी देवी के अनुसार वह कई दिनों से बीमार था। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी। इस पर बगोदर लाकर उनका इलाज कराने की बात कही गयी, लेकिन परिजन वहां तक नहीं ले जा सके। अंतत: रविवार लगभग 12 बजे उनकी मौत हो गयी।

दूसरी ओर बिरहोर की मौत की सूचना पाकर जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव व मुखिया पार्वती देवी घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया। जिप उपाध्यक्ष यादव ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी दिया। उन्होंने कहा कि बिरहोर आदिम जनजाति है। इसे बचाने के लिए सरकार काफी पैसा मुहैया कराती है, लेकिन अधिकारियों के उपेक्षापूर्ण रवैया केकारण ये समाज की मुख्यधारा से जुड़ नहीं पा रहे हैं। कहा कि बिरहोरों को नजरअंदाज करने वाले लोगों को किसी भी हाल पर बख्शा नहीं जाएगा। मुखिया पार्वती देवी ने कहा कि बीडीओ से वार्ता कर पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिवार को सोमवार को मुआवजे की राशि व चावल मुहैया कराया जाएगा। बगोदर के चिकित्सा पदाधिकारी मिथलेश कुमार का मोबाइल बंद रहने के कारण मौत की वजह की जानकारी नहीं मिल पायी। मौके पर पंचायत सेवक खुबलाल यादव, जय मंडल, विनोद यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी