प्रेमी युगल बरामद, लड़के को भेजा जेल

सरिया (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के परसिया गाव से फरार नाबालिग लड़के-लड़की को सरिया पुलिस ने बरामद कर लि

By Edited By: Publish:Tue, 21 Apr 2015 09:03 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2015 09:03 PM (IST)
प्रेमी युगल बरामद, लड़के को भेजा जेल

सरिया (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के परसिया गाव से फरार नाबालिग लड़के-लड़की को सरिया पुलिस ने बरामद कर लिया। लड़के को गिरिडीह जेल भेज दिया गया जबकि लड़की को जाच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

बताया गया कि बीते 13 अप्रैल को 16 वर्षीय लड़की और बिरनी थाना क्षेत्र के जमुनियाटाड़ निवासी भगलू साव के पुत्र उमेश साव शादी करने की नीयत से घर से भाग गए। लड़की की मां के आवेदन पर सोमवार को सरिया थाना में मामला दर्ज किया गया, जिसमें उस लड़के पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया गया।

मंगलवार को परिजन दोनों को पकड़कर सरिया थाना लाए। इस बाबत सरिया थाना प्रभारी केएन सिंह ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है। लड़की को आइपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए परिजनों संग गिरिडीह व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी