जीप सदस्य का जेवीएम में स्वागत

By Edited By: Publish:Wed, 10 Sep 2014 01:05 AM (IST) Updated:Wed, 10 Sep 2014 01:05 AM (IST)
जीप सदस्य का जेवीएम में स्वागत

संसू, बिरनी, (गिरिडीह) : झाविमो में शामिल हुए जिप सदस्य इकबाल अंसारी का मंगलवार को बिरनी प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत समारोह में झाविमो किसान मोर्चा के केंद्रीय महासचिव राजेश मंडल भी थे। मौके पर मुख्य अतिथि मंडल ने कहा कि झाविमो की नीति और सिद्धांत पर जनता टिकी है। झारखंड में झाविमो के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के हाथों से ही झारखंड का विकास हो सकता है। इकबाल अंसारी ने कहा कि प्रदेश की हालत को देखते हुए झाविमो की नीति और सिद्धात को ले झाविमो का दामन थामे हैं। जनता के बीच रहकर 24 घटे उनकी सेवा करेंगे। जनता बगोदर क्षेत्र में परिवर्तन चाह रही है। स्वागत समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव ने जबकि संचलान प्रखंड सचिव राजेंद्र राम ने किया। समारोह में मौलाना अख्तर, काजीमुद्दीन अंसारी, देवनाथ राणा, डॉ. सलीम, मितलाल यादव, प्रकाश आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी