अवैध महुआ शराब बनाते महिला-पुरुष गिरफ्तार, गए जेल

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 07:34 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 07:34 PM (IST)
अवैध महुआ शराब बनाते महिला-पुरुष गिरफ्तार, गए जेल
अवैध महुआ शराब बनाते महिला-पुरुष गिरफ्तार, गए जेल

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गत शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर श्रीबंशीधर नगर थाना पुलिस ने थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद के नेतृत्व में जंगीपुर गांव में अवैध महुआ शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने शंभू राम एवं माया देवी को अवैध महुआ शराब बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया तथा मौके पर ही शराब भट्टी को ध्वस्त कर बरामद जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण को नष्ट कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार अवैध महुआ शराब बनाने व बेचने के आरोपित शंभू राम व माया देवी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 223/ 20 तथा धारा 272, 273, 290 भादवि एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की जंगीपुर गांव में अवैध महुआ शराब का निर्माण व बिक्री धड़ल्ले से किया जा रहा था। सूचना के सत्यापन के लिए तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान में शंभू राम व माया देवी को महुआ शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। साथ ही बरामद जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पकड़े गए शराब बनाने के आरोपित शंभू राम व माया देवी को जेल भेज दिया गया जबकि कई अन्य के भागने के सूचना है।

chat bot
आपका साथी