झारखंड के गढ़वा में टीएसपीसी का एरिया कमांडर मनोज कार्बाइन सहित गिरफ्तार

TSPC Area Commander. झारखंड के गढ़वा में पुलिस ने टीएसपीसी के एरिया कमांडर मनोज को कार्बाइन सहित गिरफ्तार किया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 07:20 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 07:20 PM (IST)
झारखंड के गढ़वा में टीएसपीसी का एरिया कमांडर मनोज कार्बाइन सहित गिरफ्तार
झारखंड के गढ़वा में टीएसपीसी का एरिया कमांडर मनोज कार्बाइन सहित गिरफ्तार

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा), जेएनएन। पुलिस ने तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सोनसुन-कोयल जोन के एरिया कमांडर मनोज सिंह चेरो उर्फ मनोज सिंह खरवार को सोमवार को तड़के कंट्री मेड एक कार्बाइन के साथ गिरफ्तार किया है। मनोज की गिरफ्तारी श्री बंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग में तुलसीदामर घाटी से हुई है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि करीब आधी रात को सूचना मिली की सीमावर्ती सोनभद्र से भागकर छिपने के लिए मनोज सिंह खरवार अपने घर भवनाथपुर थाने के अरसली दक्षिणी टोला हेसलदाग जा रहा है। सूचना के आलोक में रात में स्टेशन पर मनोज की जांच पड़ताल की गई। इसके अलावे श्री बंशीधर नगर भवनाथपुर मुख्य मार्ग में तुलसीदामर में जांच पड़ताल शुरू की गई। इस क्रम में पुलिस को देख कर एक व्यक्ति भागकर झाड़ी में छिप गया। पुलिस घेरकर उसे पकड़ा।

पूछने पर अपना नाम मनोज सिंह खरवार बताया। तलाशी के क्रम में एक थैला से कंट्री मेड कार्बाइन एक मैगजीन में 9 एमएम का दो कारतूस बरामद किया गया। कई उग्रवादी घटनाओं में मनोज शामिल है। पलामू जिला के छतरपुर में पिछले साल 18 मई को पुलिस एनकाउंटर में मनोज शामिल था। इसके दस्ता के तीन लोग मारे गए थे। जिसमें एक सदस्य रमुना थाना क्षेत्र का था। वर्ष 2017 में भवनाथपुर थाने के अरसली व खरौंधी थाने के हुसरू गांव में बीड़ी पत्ता जलाने में भी मनोज शामिल था। वर्ष 2009 में अरसली दक्षिणी के मुखिया का ट्रैक्टर चलाने में शामिल था। पांच मई, 2017 को श्री बंशीधर नगर भवनाथपुर मुख्य मार्ग में नेपाल खो के पास मोटरसाइकिल लूट कांड में भी मनोज शामिल था, जिसमें दो मोटरसाइकिल व मोबाइल की लूट हुई थी।

मनोज ने बताया कि मोटरसाइकिल अभी भी दस्ता सदस्यों के पास है। दस्ता सदस्यों ने मुझे दूसरी मोटरसाइकिल दी थी। जिसे सीमावर्ती सोनभद्र जिले के चोपन पुलिस ने जप्त कर ली है। मनोज ने पुलिस को बताया कि पूर्व में सोन कोयल जोन का एरिया कमांडर छोटू सिंह खरवार था। वर्ष 2017 में पुलिस ने भवनाथपुर थाने से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, तब से वह एरिया कमांडर है। वर्ष 2018 में पुलिस एनकाउंटर के बाद भागकर मनोज अपने ससुराल सीमावर्ती सोनभद्र जिला के सोनभद्र थाना क्षेत्र के हरियरी गांव चला गया। वहां भी मनोज आधा दर्जन से अधिक लोगों की एक टीम बनाकर लेवी वसूलने का कार्य करने लगा।

एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि पिछले 11 अप्रैल को चोपन पुलिस मनोज सिंह के ससुराल हरीयरी में छापामारी की थी। छापामारी के दौरान मनोज भागने में सफल हो गया था। उसके घर से यूपी पुलिस नें एक राइफल, एक तमंचा व भारी मात्रा में एक्सप्लोसिव बरामद किया। इस मामले में चोपन पुलिस मनोज के खिलाफ अलग-अलग दो मुकदमा कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।  

chat bot
आपका साथी