पेड़- पौधे रहेंगे तभी मिल सकेगा शुद्ध वातावरण : सांसद

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढवा ने किया पौधरोपण का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 05:40 PM (IST)
पेड़- पौधे रहेंगे तभी मिल सकेगा शुद्ध वातावरण : सांसद
पेड़- पौधे रहेंगे तभी मिल सकेगा शुद्ध वातावरण : सांसद

गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की ओर जायंट्स सेवा सप्ताह रविवार से प्रारंभ कर दिया गया है। सेवा सप्ताह के प्रथम दिन रविवार को 50 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने आम का पेड़ लगाकर किया।

इस मौके पर सांसद ने कहा कि जायंट्स ग्रुप द्वारा सेवा सप्ताह चलाया जा रहा है। जीवन के लिए पेड़- पौधे का काफी महत्व है। पेड़ पौधा रहेगा तो शुद्ध वातावरण मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जायंट्स के सभी पदाधिकारी समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। जायंट्स ग्रुप द्वारा समय- समय पर रक्तदान भी किया जाता है। इस मौके पर जायंट्स अध्यक्ष मनोज केसरी, अलखनाथ पांडेय, मदन प्रसाद केसरी, विनोद कमलापुरी, मनोज केसरी, विजय केशरी, मोजिबुद्दीन खान, अशोक केशरी, ध्रुव केसरी, अवधेश कुशवाहा, राकेश केसरी, नंद कुमार गुप्ता, अशोक विश्वकर्मा, विनोद गुप्ता, दीपक केशरी, मनोज केसरी, सुनिल अग्रवाल, रविन्द्र केशरी, चंदन चन्द्रवंशी, संतोष मेहता, अजय केशरी, चन्द्रभूषण कुमार, प्रकाश केसरी, भाजपा नेता मुकेश निरंजन सिन्हा, गौरी शंकर ¨बद, धनंजय तिवारी आदि लोग उपस्थित।

chat bot
आपका साथी