सरदार पटेल की जयंती पर लगाई एकता की दौड़

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तसाशी निकाय ने मनाई जयंती।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:46 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:46 PM (IST)
सरदार पटेल की जयंती पर लगाई एकता की दौड़
सरदार पटेल की जयंती पर लगाई एकता की दौड़

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया। एकता दौड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर पाल्हे कला गांव से लघु सिचाई विभाग का मैदान जंगीपुर तक किया गया। इस दौरान केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे द्वारा युवाओं को राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। अभिषेक ने सरदार पटेल के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि अंग्रेज इस देश को सैकड़ों रियासतों में बांटकर गए थे। उनकी मंशा थी कि उनके जाने के बाद भी भारत टुकड़े -टुकड़े में बंटे रहे व कभी एक न होने पाए। लेकिन भारत माता धन्य हुई लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसा पुत्र पाकर। उनमें चाण्क्य की बुद्धिमता और वीर शिवाजी जैसे अदम्य साहस था। लौह पुरुष ने रियासतों का खात्मा कर पूरे राष्ट्र को एक धागे में पिरोने का कार्य किया था। स्वतंत्र और एक भारत की रूपरेखा तैयार करने में सरदार पटेल का अमूल्य योगदान है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की अखंडता को जो मजबूती प्रदान की है, वह अपने आप में एक मिसाल है। देश की एकता व अखंडता में उनके योगदान को देखते हुए आज पूरा देश उन्हें लौह पुरुष के रूप में जानता है। युवाओं से अपील की है कि सरदार पटेल ने हमें एक भारत प्रदान किया-आओ हम सब मिलकर श्रेष्ठ भारत का निर्माण करें। इस मौके पर युवा मंडल के राजीव रंजन पासवान, आनंद शुक्ल, गोविद कुमार, रिषभ कुमार, रंजीत कुमार, सोहन कुमार, कृष्ण कुमार, सुजीत कुमार सहित युवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी