केंद्रीय विद्यालय में संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया

केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 06:17 PM (IST)
केंद्रीय विद्यालय में संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया
केंद्रीय विद्यालय में संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया

गढ़वा : केंद्रीय विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुरूआत दैनिक प्रार्थना से किया गया। जिसमें विद्यालय परिवार ने स्थापना दिवस की प्रतिज्ञा ली। स्थापना दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार किये गये थे। स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार वर्मा ने सभी मॉडल का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्राचार्य ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन के कार्यों व उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 20 विद्यालय के साथ अपना आरंभिक जागरण करने वाला संगठन है। वर्तमान समय में 1100 से अधिक इकाईयों के साथ देश के अलावे विदेशों में शैक्षणिक अभियान का स्त्रोत बना है। केन्द्रीय विद्यालय में बच्चों को प्रतिदिन कुछ न कुछ नया शिक्षा देने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार किया गया है। मॉडल बनाने से बच्चों का मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में बेहतर मॉडल बनाने वाले टीम को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी