कनहर पर पुल निर्माण को ले विधायक ने किया स्थल निरीक्षण

चिनियां : विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को चिनियां प्रख

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2017 06:06 PM (IST)
कनहर पर पुल निर्माण को ले विधायक ने किया स्थल निरीक्षण
कनहर पर पुल निर्माण को ले विधायक ने किया स्थल निरीक्षण

चिनियां : विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को चिनियां प्रखंड के छत्तीसगढ़ से सटे खुरी गांव के गायघाट कनहर नदी पर बनाये जानेवाले अंतराज्यीय पुल निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि कनहर नदी के गाय घाट पर पुल बन जाने से झारखंड एवं छत्तीसगढ़ की दूरी काफी कम हो जाएगी। दोनों राज्य की जनता के लिए आवागमन, व्यापार सहित अन्य कार्यों में लोगों को सहूलियत होगी। इस पुल के बन जाने से आगामी आने वाले विधान सभा सत्र में आवाज उठाऊंगा। वहीं मसरा मोड़ से खुरी गांव तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। चिनियां प्रखंड में नेटवर्क की सुविधा जल्द बहाल की जाएगी। भाजपा नेता सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष कपिल प्रसाद, बंधु यादव, रामसकल कोरवा, मुंशी यादव, तुलसी भुइयां, गरीबा गुप्ता, मो. मोजिब अहमद, भोला अंसारी, मो. ताहिर अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी