कार्यपालक पदाधिकारी ने जल जमाव से निजात का दिलाया भरोसा

कार्यपालक पदाधिकारी ने जल जमाव से निजात का दिलाया भरोसा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Aug 2022 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2022 07:45 PM (IST)
कार्यपालक पदाधिकारी ने जल जमाव से निजात का दिलाया भरोसा
कार्यपालक पदाधिकारी ने जल जमाव से निजात का दिलाया भरोसा

कार्यपालक पदाधिकारी ने जल जमाव से निजात का दिलाया भरोसा

फोटो - 28- जल जमाव को देखती कार्यपालक पदाधिकारी निकिता बाला।

संवाद सूत्र, मझिआंव(गढ़वा): नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 6 स्थित गांव लोहरपुरवा देवी धाम के समीप मुख्य पथ के तीन मुहान पर पिछले कई महीनों से कीचड़ युक्त जलजमाव होने के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि नाली के अभाव के कारण ऐसी नौबत उत्पन्न हुई है। इधर ग्रामीणों द्वारा प्राप्त शिकायत के आलोक में बुधवार को रुक रुक कर रिमझिम बारिश के बीच कार्यपालक पदाधिकारी निकिता बाला अपने विभागीय कर्मियों के साथ लोहरपुरवा पहुंच कर जलजमाव का जायजा लिया। जलजमाव को देखकर कार्यपालक पदाधिकारी इसे प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या का निदान करवाने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्ड में नाली के अभाव में कई जगहों पर घरों एवं बरसात का पानी सड़क पर जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है। साथ ही नाली के अभाव के कारण पानी निकासी की व्यवस्था सही से नहीं होने के कारण जलजमाव की समस्या देखा जा रहा है। निकिता बाला ने कहा कि जगहों को चिन्हित कर स्थाई निदान के लिए जल्द ही विकल्प ढूंढ कर समस्या का निदान करवाया जाएगा। मौके पर सीएलटीसी संजय कुमार विश्वकर्मा, कनीय अभियंता प्रमोद उरांव एवं स्वच्छता प्रभारी राकेश श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी