विभिन्न संगठनों ने छठव्रतियों के बीच बांटे फल

ुविभिन्न संगठनों ने बांटी पूजन सामग्री

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 04:29 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 04:29 PM (IST)
विभिन्न संगठनों ने छठव्रतियों के बीच बांटे फल
विभिन्न संगठनों ने छठव्रतियों के बीच बांटे फल

गढ़वा : छठ महापर्व के अवसर पर विभिन्न संगठनों की ओर से छठव्रतियों के बीच फल व पूजन सामग्री बांटी गई। झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर के सौजन्य से रंका मोड़ पर पूजन सामग्री वितरण के लिए स्टॉल लगाया गया। जिसके माध्यम से छठव्रतियों के बीच फल व पूजन सामग्री बांटी गई। वितरण पूर्व नपं अध्यक्ष अनीता दत्त ने किया। मौके पर परेश कुमार तिवारी, धीरज दुबे, उमाकांत तिवारी, डीपी ¨सह, तनवीर आलम खान, मनोज ठाकुर, डा. अशजद अंसारी, विनोद तिवारी, धीरज दुबे, हिमांशु मिश्रा, अमित केशरी, कंचन साहू, आशीष अग्रवाल, प्रियम ¨सह राजपूत, नीलू खान, नयन कुमार, दिलीप गुप्ता, धीरज ठाकुर,आदि मौजूद थे। इसी प्रकार इंडियन रोटी बैंक द्वारा मुख्य पथ में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित की गई। मौके पर शादाब खान, विद्यापति कुमार, ओमकारनाथ तिवारी, डा. अखिलेश कुमार, रतन केशरी, अश्विनी तिवारी, शेषमणि तिवारी, विकास तिवारी, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी