जनता दरबार में मिला बीस आवेदन

नगर उंटारी प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं से संबंधित 20 मामले आये। जनता दरबार को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख र¨वद्र कुमार ने कहा कि दूरदराज के ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा प्रत्येक मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है ताकि लोगों को कार्य के लिए दौड़ना न पड़े। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में सभी विभाग से संबंधित पदाधिकारियों के उपस्थित नहीं रहने के कारण सभी समस्याओं का निपटारा नहीं हो पाता है। जनता दरबार में विकलांग पेंशन के लिए दो आवेदन तथा राशन कार्ड बनवाने एवं नाम जोड़ने के लिए 1

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 06:46 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 06:46 PM (IST)
जनता दरबार में मिला बीस आवेदन
जनता दरबार में मिला बीस आवेदन

नगर उंटारी: प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं से संबंधित 20 मामले आये। जनता दरबार को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख र¨वद्र कुमार ने कहा कि दूरदराज के ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा प्रत्येक मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। ताकि लोगों को कार्य के लिए दौड़ना न पड़े। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में सभी विभाग से संबंधित पदाधिकारियों के उपस्थित नहीं रहने के कारण सभी समस्याओं का निपटारा नहीं हो पाता है। जनता दरबार में विकलांग पेंशन के लिए दो आवेदन तथा राशन कार्ड बनवाने एवं नाम जोड़ने के लिए 18 आवेदन प्राप्त हुए। जनता दरबार में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी रामा शंकर प्रसाद, उमेश कुमार, प्रवीण चंचल, रामेश्वर राम, विजेंदर ¨सह, संतोष ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी