मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो घायल

संवाद सूत्र, नगर उंटारी : जंगीपुर  के निकट शनिवार को  ट्रैक्टर व कमांडर के धक्के से मोटरसाइकिल चालक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 04:37 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 04:37 PM (IST)
मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो घायल
मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो घायल

संवाद सूत्र, नगर उंटारी : जंगीपुर  के निकट शनिवार को  ट्रैक्टर व कमांडर के धक्के से मोटरसाइकिल चालक रक्सा निवासी अमित कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घायल अमित ने बताया कि वह अपने घर से रमना जा रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर और कमांडर के धक्के से गिर पड़ा तथा घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर उंटारी पुलिस ने कमांडर व ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वही विशुनपुरा मार्ग पर पतिहारी ग्राम के समीप हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में पतिहारी निवासी नेहाल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि घायल नेहाल बिश्रामपुर से अपने घर लौट रहा था । पतिहारी ग्राम के पास अनियंत्रित होकर गिर गया।

chat bot
आपका साथी