अंचल उप निरीक्षक संघ का अधिवेशन कल

गढ़वा: पलामू प्रमंडलीय राजस्व उपनिरीक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन 24 जून को मेदिनीनगर स्थित वन विभाग क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 05:11 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 05:11 PM (IST)
अंचल उप निरीक्षक संघ का अधिवेशन कल
अंचल उप निरीक्षक संघ का अधिवेशन कल

गढ़वा: पलामू प्रमंडलीय राजस्व उपनिरीक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन 24 जून को मेदिनीनगर स्थित वन विभाग के सामुदायिक भवन में होगा। संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि अधिवेशन में गढ़वा, पलामू एवं लातेहार के राजस्व उपनिरीक्षक तथा अंचल निरीक्षक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में मुख्य रुप से पलामू प्रमंडलीय राजस्व उपनिरीक्षक संघ का चुनाव के साथ ही कई अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श होगा। उन्होंने बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन महामंत्री भरत कुमार सिन्हा करेंगे। एसके शुक्ल मुख्य अतिथि व शशिभूषण ¨सह विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने गढ़वा जिले के सभी राजस्व कर्मियों को अधिवेशन में भाग लेने का आह्वान किया है।

chat bot
आपका साथी