पर्यावरण संरक्षण की ली गई शपथ

नगर उंटारी : शंकर प्रताप देव डिग्री महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विश्व पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jun 2018 05:19 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jun 2018 05:19 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण की ली गई शपथ
पर्यावरण संरक्षण की ली गई शपथ

नगर उंटारी : शंकर प्रताप देव डिग्री महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधा लगाने व बचाने तथा पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की शपथ ली। महाविद्यालय के सचिव राज राजेंद्र प्रताप देव ने कहा कि धरती पर पेड़ पौधा है तभी जीवन है। पेड़ पौधे नहीं रहेंगे तो धरती पर जीवन नहीं बचेगा। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। मौके पर प्राचार्य कृष्णा जायसवाल, प्रशांत सहाय, साकेत ¨सह, राजेश कुमार, सीएस ¨सह, दीपक देव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी