नगर उंटारी में स्वच्छता अभियान बेअसर

नगर उंटारी: स्वच्छता अभियान का नगर पंचायत क्षेत्र में असर नहीं दिख रहा है। स्वच्छता अभियान के प्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 May 2018 05:39 PM (IST) Updated:Thu, 31 May 2018 05:39 PM (IST)
नगर उंटारी में स्वच्छता अभियान बेअसर
नगर उंटारी में स्वच्छता अभियान बेअसर

नगर उंटारी: स्वच्छता अभियान का नगर पंचायत क्षेत्र में असर नहीं दिख रहा है। स्वच्छता अभियान के प्रति नगर पंचायत लापरवाह बना हुआ है। नगर पंचायत क्षेत्र में 17 वार्ड है पर किसी भी वार्ड में स्वच्छता अभियान का असर नहीं है। सभी वार्डों में कूड़ा कचरा का ढेर लगा हुआ है। सफाई कर्मी वार्डों में साफ सफाई का सिर्फ कोरम पूरा करने में लगे हैं। कई वार्डों में तो सफाई कर्मी कोरम भी पूरा करने नहीं जाते हैं। जब शहर के वार्डों में कूड़ा का ढेर लगा हुआ है तो शहर से अलग के वार्ड की स्थिति क्या होगी समझा जा सकता है। वार्ड संख्या नौ चेचरिया में पंचमुखी महादेव मंदिर के निकट कूड़ा कचरा का अंबार लगा है। सफाई के प्रति नगर पंचायत तनीक भी गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। इस वार्ड की सड़कों पर कूड़ा कचरा पसरा हुआ है। वार्ड संख्या आठ में काली मंदिर के निकट सड़क पर कूड़ा कचरा का ढेर लगा हुआ है। नगर पंचायत क्षेत्र की सफाई के लिए प्रतिनियुक्त एजेंसी कागजों पर सफाई कर लाखों रूपये वारा न्यारा करने में लगी हुई है। वार्ड संख्या आठ के पार्षद नीरज कुमार ने बताया कि सफाई के नाम पर सरकारी राशि की लूट मची है। वार्ड में लगाए गए डस्टबिन से प्रतिदिन कूड़ा कचरा का उठाव नहीं किया जाता है। डस्टबिन भरने के बाद कूड़ा कचरा सड़क पर फैल रहा है। साफ सफाई के प्रति सफाई कार्य में लगी एजेंसी लापरवाह बनी हुई है।

पक्ष

नगर पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाएगा। स्वच्छता के प्रति लापरवाही बरतने पर संबंधित एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जहां भी कूड़ा कचरा है उसकी सफाई कराई जाएगी।

विजया लक्ष्मी देवी, अध्यक्ष नगर पंचायत नगर उंटारी। 

chat bot
आपका साथी