ट्रेन से कटकर ईट भट्ठा मजदूर की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर ईट भट्ठा मजदूर की मौत: फोटो, शव पर विलाप करती पत्नी व बेटी: फोटो, रोते बिलखते परिजन व शव देखने के लिए लगी भीड़: श्री बंशीधर नगर: - चोपन-गढ़वा रेलखंड पर पोल संख्या 40/5 के निकट बुधवार को बरवाडी-चुनार पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 04:27 PM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 04:27 PM (IST)
ट्रेन से कटकर ईट भट्ठा मजदूर की मौत
ट्रेन से कटकर ईट भट्ठा मजदूर की मौत

श्री बंशीधर नगर: चोपन-गढ़वा रेलखंड पर पोल संख्या 40/5 के निकट बुधवार को बरवाडी-चुनार पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमना थाना के भागोडीह निवासी सुरेश भुइयां के रूप में हुई। बताया जाता है कि सुरेश अपनी पत्नी व छह बच्चों के साथ भैंसबेढ़वा गांव में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। सुबह करीब 10 बजे वह घर जाने के लिए भट्ठा से चला। पीछे से उसकी पत्नी व बड़ी लड़की भी घर जाने के लिए भट्ठा से चली थी। बताया जाता है कि कधवन गांव में सुरेश रेलवे ट्रैक पर चल रहा था। उसे सुनाई नहीं देता था, वह बहरा था। इसी ट्रैक पर बरवाडी से चुनार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आ रही थी, जिसके चपेट में सुरेश आ गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन का चालक काफी हॉर्न बजाया व गति भी काफी कम कर दी, बावजूद सुरेश को नहीं बचा सका। पीछे से आ रही सुरेश की पत्नी व बड़ी पुत्री यह देख दहाड़ मार कर रोने लगी। मृतक की पत्नी, पुत्र व पुत्री रोते-रोते बार बार बेहोश हो जा रहे थे। शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दी। सुरेश का पुत्र भंडूल ने बताया कि बड़ी बहन रजवंती प्रेतबाधा से बराबर परेशान रहती है। पिताजी और मां रजवंती को लेकर झाड़-फूंक कराने गांव जा रहे थे। घटनास्थल पर मृतक की पत्नी, तीन पुत्र व तीन पुत्रियों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन था। सबकी आंखों में आंसू थे। भट्ठा के मजदूर भी शव देखने के लिए पहुंचे थे। सुरेश का ससुराल भैंसबेढ़वा में है। ससुराल से भी काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे।

chat bot
आपका साथी