गांवों से एकत्रित मिट्टी मुखिया ने बीडीओ को सौंपी

फोटो, बरडीहा प्रखंड कार्यालय पर पवित्र मिट्टी सौपते मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव छाया बिनय कुमार रूड्डठ्ठद्भद्धद्बश्रठ्ठ:झारखण्ड सरकार के निर्देश पर बरडीहा प्रखंड के सभी छह पंचायतों के मुखिया द्वारा प्रत्येक गांव के पवित्र स्थान से मिट्टी एकत्रित कर प्रखंड मुख्यालय लाकर प्रमुख प्रभा देवी एवं बीडीओ सह सीओ नन्दजी राम को सँयुक्त रूप से सौपा गया. इस सम्बंध में बीडीओ ने बताया कि सरकार के निर्देश पर रांची स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय में उक्त पवित्र मिट्टी को जमा करने के लिए एकत्रित किया गया है. इस पवित्र मिट्टी को जमा कर वर्तमान में जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त महोदय को सौंपा जाएगा. इस कार्यक्रम के पश्चात बीडीओ के कक्ष में बैठक की गई जिसमें मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 1

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 04:44 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 04:44 PM (IST)
गांवों से एकत्रित मिट्टी मुखिया ने बीडीओ को सौंपी
गांवों से एकत्रित मिट्टी मुखिया ने बीडीओ को सौंपी

मझिआंव: झारखंड सरकार के निर्देश पर बरडीहा प्रखंड के सभी छह पंचायतों के मुखिया द्वारा प्रत्येक गांव से पवित्र स्थान से मिट्टी एकत्रित कर प्रखंड मुख्यालय लाकर प्रमुख प्रभा देवी एवं बीडीओ सह सीओ नंदजी राम को संयुक्त रूप से सौंपी गई। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि सरकार के निर्देश पर रांची स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय में उक्त पवित्र मिट्टी को जमा करने के लिए एकत्रित की गई थी। पवित्र मिट्टी को जमा कर उपायुक्त, गढ़वा को सौंपी जाएगी। कार्यक्रम के पश्चात बीडीओ के कक्ष में बैठक की गई। जिसमें मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 18 जनवरी को आयोजित आमसभा की तिथि बदलकर 21जनवरी निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही इसमें किसानों को 22 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कराने की बात कही गई। प्रखंड के 3,250 किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए चिन्हित किया गया है। मौके पर मुखिया से संघ के अध्यक्ष संजय यादव, दुर्गा देवी, फूलमती देवी, मजलूम बीबी सहित सभी मुखिया उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी