ऑटो दुर्घटना में दंपती घायल

फोटो - घायल मोमिन अंसारी संवाद सहयोगी, गढ़वा: एनएच 75 पर सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव के समीप मंगलवार को एक ऑटो पलटने से उसमें सवार दंपति घायल हो गए। इनमें पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव आजादनगर के टोला टुकापत्थर निवासी मोमिन अंसारी व उसकी पत्नी खुशबुन बीवी शामिल हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मोमिन अंसारी अपनी पत्नी के साथ सदर थाना क्षेत्र के हूर गांव स्थित अनजान शहीद के मजार पर फातेहा करने के लिए आया था। इसके पश्चात वह अपने गांव के ही ऑटो से घर वापस जा रहा था। इस बीच बेलचंपा के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। इस घटना में मोमिन अंसारी के पैर में गंभीर चोट लगी है। वहीं उसकी पत्नी खुशबुन बीवी को हल्की चोट लगी है। ऑटो में बैठे अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 04:27 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 04:27 PM (IST)
ऑटो दुर्घटना में दंपती घायल
ऑटो दुर्घटना में दंपती घायल

गढ़वा: एनएच 75 पर सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा के समीप मंगलवार को एक ऑटो पलटने से उसमें सवार दंपति घायल हो गए। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के आजादनगर के टोला टुकापत्थर निवासी मोमीन अंसारी व उसकी पत्नी खुशबुन बीवी शामिल हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मोमिन अंसारी अपनी पत्नी के साथ हूर स्थित अनजान शहीद के मजार पर फातेहा करने के लिए आया था। इसके पश्चात वह अपने गांव के ऑॅटो से वापस जा रहा था। इस बीच बेलचंपा के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। इस घटना में मोमिन अंसारी के पैर में गंभीर चोट लगी है। वहीं उसकी पत्नी खुशबुन बीवी को हल्की चोट लगी है। ऑटो में बैठे अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी