उप मुखिया के विरुद्ध गिरा अविश्वास प्रस्ताव

प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत के उप मुखिया मो. मोस्ताक अंसारी के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। पंचायत सचिवालय में बुधवार को उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिग आयोजित की गयी थी। पीठासीन पदाधिकारी सह जीपीएस राजेश कुमार ने बताया कि उप मुखिया के विरुद्ध लाए गये अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पांच वार्ड सदस्य और विपक्ष में एक वार्ड सदस्य ने वोट दिय। जबकि चार मत रद हो गया। पर्याप्त संख्या बल नहीं रहने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 06:02 PM (IST)
उप मुखिया के विरुद्ध गिरा अविश्वास प्रस्ताव
उप मुखिया के विरुद्ध गिरा अविश्वास प्रस्ताव

रमकंडा: प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत के उप मुखिया मो. मोश्ताक अंसारी के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। पंचायत सचिवालय में बुधवार को उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिग कराई गई। पीठासीन पदाधिकारी सह जीपीएस राजेश कुमार ने बताया कि उप मुखिया के विरुद्ध लाए गये अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पांच वार्ड सदस्य और विपक्ष में एक वार्ड सदस्य ने वोट दिया। जबकि चार मत रद हो गया। पर्याप्त संख्या बल नहीं रहने के चलते अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत में उपमुखिया सहित 11 वार्ड सदस्य उपस्थित थे। उपस्थित लोगों के बीच अविश्वास पर चर्चा कराने के पश्चात गुप्त मतदान हुआ, जिसमें प्रस्ताव गिर गया। मौके पर बीडीओ सह दंडाधिकारी रामजी वर्मा, पंचायत सेवक भुनेश्वर सिंह, वार्ड सदस्य अमित यादव, सीमा देवी, मुनिता देवी, सुनील कोरवा, लीला देवी, रोजाहिम अंसारी, अनवरी बीवी, सरोज देवी, मीणा देवी उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी