बस स्टैंड पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिग

रमना फोटो - -पूर्व बीससूत्री प्रखंड अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार सिंह ने बहियार कला पंचायत के सपही तथा बहियार कला मे बने उप स्वास्थ्य मे अव्यवस्था का मामला उठाते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार से जांचोप्रांत कार्रवाई की मांग किया है 7उन्होंने कहा कि गांवों में लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा के सरकार लाखों खर्च कर रही है लेकिन इसका लाभ लोगो को नहीं मिल पा रहा है 7ग्रामीणों का शिकायत है कि दोनों केन्द्रों मे प्रतिनियुक्त कर्मी के नहीं रहने से मरीजो को वापस होना पड़ता है 7वही कई लोग केन्द्र को खलिहान बना दिए है 7केन्द्र के परिसर में कुड़ा कचरा फैला पसरा है 7सपही केन्द्र पर नियुक्त सीएचओ संगीता कुमारी व एएनएम रंजू कुमारी जबकि बहियार कला केन्द्र पर गिरजा कुमारी की नियुक्ति है इसके बावजूद लोग नियमों को ताक पर रख कर गायब रह रहे हैं 7 - -मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा 7 -अरुण कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रमना

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 07:06 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:21 AM (IST)
बस स्टैंड पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिग
बस स्टैंड पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिग

गढ़वा: शहर के सोनपुरवा बस स्टैंड में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की रात में फायरिग की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में जानमाल के क्षति तो नहीं हुई। लेकिन इस घटना के बाद से आस-पास के लोगों में दहशत व्याप्त है। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड में अज्ञात अपराधियों ने देर शाम करीब साढ़े सात बजे फायरिग की। इसकी जानकारी मिलने के पास पुलिस बस स्टैंड जाकर लोगों से पूछताछ की। पुलिस के लौटने के बाद रात करीब नौ बजे अपराधियों ने फिर से बस स्टैंड में फायरिग की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिये जाने के पीछे बस स्टैंड पर अपना वर्चस्व बनाया जाना कारण बताया जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस बस स्टैंड गई थी। लेकिन वहां पूछताछ के दौरान गोली चलने की पुष्टि नहीं हो सकी। कुछ लोगों ने बताया कि बरात पार्टी द्वारा बम फोड़े जाने की आवाज उन्होंने सुनी थी।

chat bot
आपका साथी