महुआ चुनने को ले विवाद में पिता व पुत्र की पिटाई

संवाद सहयोगी गढ़वा भंडरिया थाना क्षेत्र के करचाली गांव के चिरैंयाटांड टोला में गुरुवार को महुआ चुनने को लेकर महेश प्रजापति व उसके पुत्र प्रमोद प्रजापति को गांव के ही कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2019 06:34 AM (IST)
महुआ चुनने को ले विवाद में पिता व पुत्र की पिटाई
महुआ चुनने को ले विवाद में पिता व पुत्र की पिटाई

गढ़वा : भंडरिया थाना क्षेत्र के करचाली गांव के चिरैंयाटांड टोला में गुरुवार को महुआ चुनने को लेकर महेश प्रजापति व उसके पुत्र प्रमोद प्रजापति को गांव के ही कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। महेश प्रजापति के अनुसार उसकी पत्नी के अलावा उसके ससुर का कोई अन्य संतान नहीं है। इस कारण वह ससुराल में ही पूरे परिवार के साथ रहता है। घायल महेश प्रजापति ने बताया कि इस ससुराल में मिली संपति को लेकर करचाली गांव के ही सुरेश प्रजापति व उसके परिजन उसे बराबर तंग करते हैं। पहले भी उसके बेटे के साथ मारपीट की गई थी। जिसका मुकदमा न्यायालय में सुलहनामा के जरिए समाप्त हुआ था। गुरुवार की सुबह उसकी अपनी जमीन में अवस्थित पेड़ से महुआ चुनने के लिए उसकी दो पतोहु गई तो सुरेश प्रजापति के परिजन उन्हें पीटने लगे। जब वहां महेश प्रजापति व प्रमोद प्रजापति गए तो उनलोगों ने इन्हें भी पीट कर घायल कर दिया। इस मामले को लेकर भंडरिया थाना में सुरेश प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, आशीष प्रजापति, संगीता देवी, कुसुमरी देवी, उर्मिला देवी, मनिता देवी समेत नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी