शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए निकाली प्रभातफेरी

नगर उंटारी : एकल अभियान के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एकल विद्यालय के आचार्य व आचार्या ने सोमव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 05:24 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 05:24 PM (IST)
शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए निकाली प्रभातफेरी
शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए निकाली प्रभातफेरी

नगर उंटारी : एकल अभियान के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एकल विद्यालय के आचार्य व आचार्या ने सोमवार को प्रशिक्षण के छठे दिन पाल्हे कला व जतपुरा गांव में प्रभातफेरी निकाली। बताते चलें कि बांकी नदी के तट पर अवस्थित आशुतोष महादेव मंदिर के प्रांगण स्थित नव निर्मित पंचायत सचिवालय में एकल अभियान के तहत संचालित एकल विद्यालय के आचार्यों का आठ दिवसीय पूर्ण आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। पाल्हे कला आशुतोष महादेव मंदिर के प्रांगण में एकल अभियान के तहत नगर उंटारी, विशुनपुरा व रमुना संच में संचालित एकल विद्यालय के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आचार्य व आचार्या प्रभात फेरी मंदिर प्रांगण से निकालकर पाल्हे कला व जतपुरा गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण वापस आए। प्रभात फेरी में शामिल आचार्य व आचार्या हरि कीर्तन करते व जयकारा लगाते चल रहे थे। इस दौरान लोग शिक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक भी कर रहे थे।  प्रभात फेरी में एकल अभियान के संस्कार शिक्षा व्यास उपेंद्र उमा उमेश्वर, हलकन ¨सह, रामदुलार यादव, नीलम देवी, शीला देवी, उर्मिला देवी, पुष्पा देवी,

सिविस्टियानी केरकेट्टा, सुनिता देवी, सरिता कुमारी, चित्रलेखा देवी, कलावती देवी, सरिता देवी, नीलम देवी, मालती देवी, कविता देवी, सुनैना देवी, देवंती देवी, राधिका देवी, पार्वती देवी सहित रमना, विशुनपुरा व नगर उंटारी संच के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी आचार्य व आचार्या शामिल थे।

chat bot
आपका साथी