झोलाछाप डॉक्टर ने ली एक बच्चे की जान

लेस्लीगंज झोलाछाप डॉक्टर की वजह से पियूष प्रजापति की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि लेस्लीगंज में एक और बच्चे की जान झोलाछाप डॉक्टर की वजह से जाने कि मामला प्रकाश में आई है। थाना क्षेत्र के ग्राम गोराडीह खास निवासी शिवनाथ शर्मा के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Aug 2019 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 08 Aug 2019 06:33 AM (IST)
झोलाछाप डॉक्टर ने ली एक बच्चे की जान
झोलाछाप डॉक्टर ने ली एक बच्चे की जान

संवाद सूत्र, लेस्लीगंज : झोलाछाप डॉक्टर की वजह से पियूष प्रजापति की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि लेस्लीगंज में एक और बच्चे की जान झोलाछाप डॉक्टर की वजह से जाने का मामला प्रकाश में आया है। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोराडीह खास निवासी शिवनाथ शर्मा के 8 वर्षीय पुत्र रिकू शर्मा का एक झोलाछाप डॉक्टर इलाज कर रहा था। इस संबंध में मृतक की मां कालो देवी ने सगालीम में क्लीनिक संचालनकर्ता पांकी के पकरिया गांव निवासी झोलाछाप डॉक्टर मुख्तार अंसारी के विरुद्ध थाना में शिकायत की है। इसके बाद लेस्लीगंज थाना प्रभारी वीरेन मिज मृतक के घर पहुंचकर परिजन का बयान दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शिकायत पर झोलाछाप डॉक्टर मुख्तार अंसारी के विरुद्ध लेस्लीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। परिजन से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता शिवनाथ शर्मा बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं। मृतक रिकू शर्मा को सोमवार को बुखार आया। पिता के घर में नहीं रहने के कारण मृतक के मां को किसी ने परसिया निवासी मुख्तार के पास इलाज कराने की सलाह दी। इलाज कराने के लिए मां कालो देवी व चाची पारो देवी साथ में गई थीं। पारो देवी ने बताया कि रिकू के इलाज के लिए मंगलवार को सगालीम स्थित मुख्तार के क्लिनिक पर गई। वहां मुख्तार ने इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन लगाते ही बच्चा उल्टी करने लगा। धीरे-धीरे बच्चे का पूरा शरीर नीला पड़ गया। आनन फानन में झोलाछाप डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल मेदिनिनगर ले जाने की सलाह दी। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इधर, झोलाछाप डॉक्टर क्लिनिक बंद कर फरार हो गया है। मृतक बालक के पिता अभी तक घर नहीं पहुंचे है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाक्स: अवैध रूप से बच्चा का इलाज करने के आरोप में मुख्तार अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले को पुलिस गंभीरता से लेकर छानबीन में जुट गई है। वीरेन मिज, थाना प्रभारी, लेस्लीगंज,पलामू।

chat bot
आपका साथी