बाबूलाल मरांडी के दौरे से मिल रही संगठन को नई उर्जा : अमित

संवाद सहयोगी गढ़वा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी राज्य के विभिन्न जिलों के भ्रमण पर निकले

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:28 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:28 PM (IST)
बाबूलाल मरांडी के दौरे से मिल रही संगठन को नई उर्जा : अमित
बाबूलाल मरांडी के दौरे से मिल रही संगठन को नई उर्जा : अमित

संवाद सहयोगी, गढ़वा : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी राज्य के विभिन्न जिलों के भ्रमण पर निकले हैं। आगामी 28 व 29 अक्टूबर को दो दिवसीय गढ़वा दौरे पर होंगे। उनके गढ़वा आगमन से कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। चतरा जिले से शुरू उनके कार्यक्रम से भाजपा संगठन को नई उर्जा मिल रही है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह ने मंगलवार को गढ़वा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी जन जन के नेता है तथा कार्यकर्ता उनके आगमन को ले उत्सुक है। पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि बीजेपी जनता के बीच काम करने वाली पार्टी है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी संगठन को धारदार बनाने में लगे हैं। जनता को उनसे काफी आशा है तथा भाजपा की सरकार बनने पर राज्य एवं गढ़वा जिले को झामुमो की अराजक सरकार से मुक्ति मिल सकेगी। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में आम नागरिक, महिला, व्यवसायी सभी असुरक्षित हैं। लोगों में भय का माहौल बना है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जनता की आस बनकर सामने आए हैं। झारखंड निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंन बताया कि 28 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सुबह 10.30 बजे तिलदाग मोड़ पहुंचेंगे। 11.15 बजे टंडवा पूरनचंद चौक तथा इसके पश्चात सहिजना मोड़ स्थित अंबेडकर प्रतिमा पहुंचेंगे। इन सभी स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। 11.45 बजे उत्सव गार्डेन में कार्यक्रम होगा। इस दौरान दो सत्रों में बैठक होगी तथा कार्यकर्ताओं एवं व्यवसायियों के साथ मुलाकात करेंगे। दूसरे दिन 29 अक्टूबर को श्री बशीधर नगर में बाबा बंशीधर मंदिर में दर्शन करेंगे तथा वहां भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पत्रकार वार्ता में जवाहर पासवान, प्रमोद चौबे, राजकुमार मधेशिया, सुरेंद्र विश्वकर्मा, संतोष दबे, विवेकानंद तिवारी, अनवार शाह, रविद्र यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी