कुशडंड पंचायत में मूंगफली बीज का वितरण

नगर उंटारी: प्रखंड के कुशडंड पंचायत के सभी चार गांवों कुशडंड, अधौरी, महुली व कोल्हुआ में मूंगफली

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 04:29 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2017 04:29 PM (IST)
कुशडंड पंचायत में मूंगफली बीज का वितरण
कुशडंड पंचायत में मूंगफली बीज का वितरण

नगर उंटारी: प्रखंड के कुशडंड पंचायत के सभी चार गांवों कुशडंड, अधौरी, महुली व कोल्हुआ में मूंगफली लगाने के इच्छुक करीब ढाई सौ किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया। बीज का वितरण पंचायत के मुखिया रविरंजन कुमार राम, उप मुखिया नसीम अंसारी, किसान मित्र अख्तर अंसारी, वार्ड सदस्य रेशम देवी, जब्बार अंसारी,दौलतिया देवी, सीमा देवी, समीना बीबी, देवकुमारी देवी, जग्गा पासवान, चंदू पासवान, पृथ्वी नाथ तिवारी, अनिल उरांव व बोहल ¨सह ने किया गया। मुखिया ने बताया कि प्रखंड कार्यालय से पंचायत के किसानों के बीच वितरण करने के लिए 960 किलोग्राम मूंगफली का बीज मिला था। इसका निश्शुल्क किया गया। सरकार द्वारा किसानों के हित में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है। किसान उसका लाभ लेकर बेहतर तरीके से खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें।

chat bot
आपका साथी