हॉस्पिटल परिसर में किया गया पौधरोपण

मेराल: विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में ¨सगल ¨वडो सेंटर द्वारा शुक्रवार को हॉस्पिटल परिसर में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jun 2017 04:53 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jun 2017 04:53 PM (IST)
हॉस्पिटल परिसर में किया गया पौधरोपण
हॉस्पिटल परिसर में किया गया पौधरोपण

मेराल: विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में ¨सगल ¨वडो सेंटर द्वारा शुक्रवार को हॉस्पिटल परिसर में छायादार पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी रविश चंद्र व हॉस्पिटल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दीपक सिन्हा उपस्थित थे। इस मौके पर सीरिस, नीम, पीपल आम जैसे छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए। लोगों को संबोधित करते हुए कृषि पदाधिकारी रमेश चंद्र तथा डॉक्टर दीपक सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में पेड़- पौधों का सर्वाधिक महत्व है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कोई ना कोई पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही कहा कि हम सबों को पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए भागीदार बनना होगा। इस अवसर पर बीटीएम अजय साहू, ¨सगल ¨वडो के राकेश कुमार, सुनील कुमार, अंकित मिश्रा, भाजपा के चंद्रमणि पाठक तथा उदय कुशवाहा के अलावे वीरेंद्र महतो, रोहित कुमार, विजय प्रसाद, राजकुमार चौधरी, परशुराम कुशवाहा गीता देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी