गौरगड़ा व चटकमान गांव में लगा हैंडपंप लगा

रंका: रंका प्रखंड के बाहाहारा पंचायत में पेयजल की भीषण समस्या को देखते हुए दो वर्ष पूर्व विधायक क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 May 2017 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 22 May 2017 05:41 PM (IST)
गौरगड़ा व चटकमान गांव में लगा हैंडपंप लगा
गौरगड़ा व चटकमान गांव में लगा हैंडपंप लगा

रंका: रंका प्रखंड के बाहाहारा पंचायत में पेयजल की भीषण समस्या को देखते हुए दो वर्ष पूर्व विधायक कोटे से कराए गए बोर में पंचायत के गौरगड़ा, चटकमान गांव में रविवार को हैंडपंप लगा दिया। हैंडपंप लगने से ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई। लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताया। गत 19 मई को इस संबंध में दैनिक जागरण में खबर छपने के बाद विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पीएचइडी विभाग एवं कार्यकर्ताओं को तत्काल बाहाहारा पंचायत में दो वर्ष पूर्व विधायक कोटे से कराए गए बोर में हैंड पंप लगाने का निर्देश दिया था। विधायक का निर्देश मिलते ही सभी रेस हो गए। रविवार को गोरगड़ा में तीन एवं चटकमान गांव में दो हैंडपंप लगा दिए गए। हैंडपंप लगते ही ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई। इस बावत गौरगड़ा गांव के पूर्व मुखिया बरती देवी, मानमति कुंवर, मनोज कुमार, शिमला देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि डेढ़ किमी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ता था। अब काफी आराम हो गया है। हालांकि अभी प्लेटफॉर्म नहीं बन सका है। यदि प्लेटफॉर्म नहीं बना तो गांव के लोग चंदा कर इसे बनाएंगे।

chat bot
आपका साथी