चलंत लोक अदालत में 41 लोगों ने दिए आवेदन

नगर ऊंटारी : विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को प्रखंड कार्यालय में चलंत लोक अदालत

By Edited By: Publish:Sun, 22 Jan 2017 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jan 2017 05:21 PM (IST)
चलंत लोक अदालत में 41 लोगों ने दिए आवेदन
चलंत लोक अदालत में 41 लोगों ने दिए आवेदन

नगर ऊंटारी : विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को प्रखंड कार्यालय में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों से संबंधित 41 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गढ़वा न्यायालय के रजिस्ट्रार एमके प्रजापति ने कहा कि लोगों की जागरूकता एवं छोटे मोटे मामलों के निष्पादन के लिए चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में भी कई मामले अदालत पहुंच जाते हैं। जिनका निपटारा स्थानीय स्तर पर भी हो सकता है। हर मामले को लेकर अदालत में जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज अदालतों में केस के बढ़ते बोझ के कारण लोगों को न्याय मिलने में कभी-कभी थोड़ा विलंब हो जाता है। आज सबको सर्वसुलभ और निश्शुल्क न्याय मिले इसके लिए जागरूक होना जरूरी है। जो जागरूक होगा। उसका कभी शोषण नहीं हो सकता है। इस मौके पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी नइमुद्दीन अंसारी, आरएन गुप्ता, पीसी तिवारी, दीपक कुमार, बलवंत कुमार, नीरज कुमार, बीडीओ मुरली यादव, मनोज दुबे, कृष्ण कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी