तेनार में बैठक आज

गढ़वा : आगामी 4 व 5 मार्च को आदिवासी महासम्मेलन का आयोजन गढ़वा जिला मुख्यालय में किया गया है। इसकी

By Edited By: Publish:Sat, 21 Jan 2017 04:56 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jan 2017 04:56 PM (IST)
तेनार में बैठक आज
तेनार में बैठक आज

गढ़वा : आगामी 4 व 5 मार्च को आदिवासी महासम्मेलन का आयोजन गढ़वा जिला मुख्यालय में किया गया है। इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है। इसके लिए 22 जनवरी को मेराल प्रखंड के तेनार में विशेष बैठक आहूत की गई है। जिसमें सम्मेलन की सफलता पर चर्चा होगी। यह जानकारी आदिवासी महासम्मेलन के संयोजक सुनील किस्पोंट्टा ने दी है। उन्होंने बताया कि आदिवासियों को संगठित करने के उददेश्य से सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग शरीक हो इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी