पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ. अंबेडकर

गढ़वा : भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मंगलवार को विभिन्न संगठनों द्वारा सं

By Edited By: Publish:Tue, 06 Dec 2016 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 06 Dec 2016 06:23 PM (IST)
पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ. अंबेडकर

गढ़वा : भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मंगलवार को विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला मुख्यालय में डा. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शहर के रंका मोड़ पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसमें प्रखंड प्रमुख तेतरी देवी, जिप सदस्य अर¨वद तूफानी, पूर्व विधायक हीराराम तूफानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशिक अंसारी, कमर सफदर समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण की तथा बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण इसमें सभी वर्ग के लोगों को समान अधिकार प्रदान किया। संविधान से प्राप्त अधिकार के कारण ही आज किसी भी व्यक्ति को जो भारत का नागरिक है उसे विचार की अभिव्यक्ति, समानता, स्वतंत्रता आदि का अधिकार मिला है। यही कारण है कि संविधान से प्राप्त अधिकार के कारण ही धीरे धीरे ऊंच नीच, छोटा बड़ा आदि का भेदभाव मिटता जा रहा है तथा लोग सभी प्रकार के भेदभाव को भूलकर साथ रह रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर एक क्रांति की रचना की। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर रंथा नायक, बिरजू कुमार, बबलू शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी