दुर्गापूजा व मुहर्रम साथ-साथ मनाने का निर्णय

कांडी : थाना परिसर में बुधवार को प्रखंड प्रमुख ज्ञांति देवी के उपस्थिति में शांति समिति की बैठक ह

By Edited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 06:00 PM (IST)
दुर्गापूजा व मुहर्रम साथ-साथ मनाने का निर्णय

कांडी : थाना परिसर में बुधवार को प्रखंड प्रमुख ज्ञांति देवी के उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सभी जनप्रतिनिधि, व्यवसायी, दोनों समुदाय के ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान आगामी 12 अक्टूबर को मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन व मुहर्रम को लेकर समय तय हुआ। इसमें दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक प्रतिमा का विसर्जन करने, शाम पांच बजे के बाद से रात्रि दस बजे तक मुहर्रम का जुलूस व पहलाम किये जाने पर सहमति जतायी गयी। इस दौरान प्रमुख ज्ञाति देवी ने दोनों समुदाय के लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा व मुहर्रम बनाने की अपील की। एसआई रामानंद ¨सह ने दोनों त्यौहार मिलजुलकर मनाने की बात लोगों से कही। त्यौहार में अशांति फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों का चिन्हित र पुलिस को सूचना देने का उपस्थित लोगों से कहा गया। बैठक में उपप्रमुख ¨चता देवी, मुखिया आशा देवी, विनोद प्रसाद, कृष्णा दास, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार ¨सह, गुडू ¨सह, मुन्ना ठाकुर, अजीज अंसारी, आबिद खलीफा, समाजसेवी विजय राम, बीस सूत्री के अध्यक्ष रामलला दुबे, पंसस आशिक अंसारी, रामगति साव, सितारुद्दीन अंसारी, श्याम बिहारी दुबे, दामोदर प्रसाद मेहता, अलीमुद्दीन खलीफा, सौकत अली, शहाबुद्दीन अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी