मुखिया ने किया जनता दरबार का आयोजन

मझिआंव : प्रखंड के मोरबे पंचायत सचिवालय में शनिवार को मुखिया आदित्य कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में जनत

By Edited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 04:56 PM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 04:56 PM (IST)
मुखिया ने किया जनता दरबार का आयोजन

मझिआंव : प्रखंड के मोरबे पंचायत सचिवालय में शनिवार को मुखिया आदित्य कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों ने कई समस्याओं को रखते हुए इससे निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान बाढ़ से प्रभावित मोरबे गांव से खरसोता तक कोयल नदी किनारे तटबंध का निर्माण कराने, ध्वस्त घर व नुकसान हुए फसल का मुआवजा देने, बकाया सभी तरह के पेंशन का समय पर भुगतान कराने, 60 साल पूरा कर चुके बुजर्ग को पेंशन योजना से जोड़ने से संबंधित आवेदन दिया गया। जनता दरबार में मुखिया ने ग्रामीणों की समस्या से अवगत होते हुए समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही पंचायत का चहुंमुखी विकास हो सकता है।

chat bot
आपका साथी