पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाएं पौधे

नगर उंटारी : प्रखंड की हलीवंता कला पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गय

By Edited By: Publish:Fri, 22 Jul 2016 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jul 2016 09:33 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाएं पौधे

नगर उंटारी : प्रखंड की हलीवंता कला पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ मुखिया पंकज प्रताप देव व उपमुखिया शशिकला चौबे ने पौधा लगाकर किया। मुखिया पंकज प्रताप देव ने उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली, खुशहाली शुद्ध हवा पानी के लिए प्रति वर्ष पेड़ लगाने व बचाने का अनुरोध करते हुए पेड़ लगाने व बचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। पंचायत में पेड़ लगाकर हरियाली लाया जाएगा। बड़े पैमाने पर पेड़ लगाने व बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

पेड़ से हमें कई तरह के लाभ मिलते है। पेड़ पौधा रहेंगे तभी पर्यावरण शुद्ध रहेगा। उपमुखिया शशिकला चौबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जवाबदेही प्रत्येक व्यक्ति को लेनी होगी। हरे-पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण प्रदूषित होते जा रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए सबको आगे आना होगा और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उसे बचाना होगा। धरती पर जीवन रहे इसके लिए पेड़ पौधे का होना जरूरी है।

मौके पर पंचायत सेवक सुनेश्वर बैठा, रोजगार सेवक धर्मेन्द्र कुमार, लक्ष्मण राम, वार्ड सदस्य चंदु पासवान, ननहकू चौधरी, महावीर चौधरी, दिनेश राम, कुमार चौबे, छोटन चौबे, मुनु चौधरी, विनोद बैठा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी