वर पक्ष ने दहेज की राशि लौटाई

गढ़वा : अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी टाटीदीरी की पहल पर वधू पक्ष से दहेज के रूप में लिए गये 50 हज

By Edited By: Publish:Fri, 29 Apr 2016 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 29 Apr 2016 06:19 PM (IST)
वर पक्ष ने दहेज की राशि लौटाई

गढ़वा : अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी टाटीदीरी की पहल पर वधू पक्ष से दहेज के रूप में लिए गये 50 हजार रूपये वर पक्ष को लौटाना पड़ा। टाटीदीरी के सदर डॉ. अयूब अंसारी ने बताया कि टाटीदीरी निवासी निजामुद्दीन अंसारी के पुत्र मुस्तकीम अंसारी की शादी गढ़वा थाना के छतरपुर निवासी पीर मोहम्मद की पुत्री नाजीर अंसारी से तय हुई थी। वर पक्ष के लोग ने वधू पक्ष से दहेज के रूप में एक लाख तीस हजार रूपये की मांग की थी। वधू पक्ष दहेज के रूप में 50 हजार रूपये वर पक्ष को दे दिया था। राशि पैसा दस दिनों के अंदर देने की बात थी। इसकी सूचना मुस्लेमीन कमेटी के लोगों को मिली। इसके बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया। वर पक्ष से दहेज के रूप में लिए गये पैसा वधू पक्ष को लौटाया गया। सदर ने बताया कि मुसलिम समाज के लोग बिना दहेज लिए हुए शादी कर रहे हैं। जो लोग चोरी-छिपे दहेज लेकर शादी करते पकड़े जाएंगे उन्हें समाज से निष्कासित कर दिया जाएगा। इस मौके पर सलीम अंसारी, लेयाकत अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, मुस्ताक अंसारी, सुल्तान अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी