गर्मी से राहत नहीं, पारा 43 पार

गढ़वा : जिले में दिन दिनप्रतिदिन तापमान बढ़ते जा रहा है। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप के साथ गर्म ह

By Edited By: Publish:Thu, 28 Apr 2016 06:23 PM (IST) Updated:Thu, 28 Apr 2016 06:23 PM (IST)
गर्मी से राहत नहीं, पारा 43  पार

गढ़वा : जिले में दिन दिनप्रतिदिन तापमान बढ़ते जा रहा है। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप के साथ गर्म हवा चल रही है। तेज धूप व गर्म हवा के चलते लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जो भी लोग घर से बाहर निकल रहे हैं वे पूरी तरह से अपने चेहरा को ढंकर कर निकल रहे हैं। दोपहर 12 बजे के बाद से सड़क पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लगातार तापमान में वृद्धि के कारण लोग हलकान हैं। गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह स्थित पिछले दस दिनों से बनी हुई। इधर गर्मी को देखते हुए लोग पेय पदार्थ की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खीरा-ककड़ी व तरबूज की मांग बढ़ी है। गर्मी को देखते हुए लस्सी दुकान पर भी भीड़ लग रही है। 20 रुपए गिलास लस्सी बिक रही है। जबकि 20 से 30 रूपये तक खीरा-ककड़ी का भाव पहुंच चुका है।

chat bot
आपका साथी