सीमित संसाधानों में हुआ सिलीदाग का विकास

रमना : सिलीदाग ग्राम पंचायत में लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिले। इसके लिए लगातार प्रयास किया गय

By Edited By: Publish:Sat, 29 Aug 2015 04:45 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2015 04:45 PM (IST)
सीमित संसाधानों में हुआ सिलीदाग का विकास

रमना : सिलीदाग ग्राम पंचायत में लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिले। इसके लिए लगातार प्रयास किया गया है। सीमित संसाधन के बावजूद गत पांच वर्षो पूरे पंचायत में विकास के ढेर सारे कार्य हुए हैं। उक्त बातें पंचायत की मुखिया नीतू ¨सह ने शनिवार को 21 लाख 42 हजार रुपये की लागत से बने पंचायत सचिवालय के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते कही। नीतू ¨सह ने कहा कि लोगों की हर जरूरतों का ख्याल रखते काम किया और दु:ख-सुख में साथ रहा। हमारी कोशिश रही कि जनता को कोई परेशानी न हो। पंचायत में 40 नये हैंडपंप, 30 कूप निर्माण के साथ साथ 12 आहर- पोखर की मरम्मती व घाघर नाला जैसी ¨सचाई योजना को ससमय पूरा किया गया। पंचायत में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के माध्यम से 15 किमी कालीकरण सड़क का निर्माण, मुख्यमंत्री पीसीसी सड़क का निर्माण, 405 नये लाभुकों को पेंशन स्वीकृति दिलाई गई। मुखिया ने कहा कि पंचायत सचिवालय ने काम करना शुरू कर दिया है। अब लोगों को पंचायत से जुड़ी कार्यो के निष्पादन के लिए भागदौड़ नहीं करना पड़ेगा। आधुनिक संसाधन के साथ ई नागरिक सुविधाएं मिलेंगी। प्रज्ञा केंद्र के जरिए प्रमाण पत्र भी मिलेगा। युवकों को काफी लाभ होगा। इस अवसर पर कृषि उत्पादन बाजार समिति गढ़वा के चेयरमैन उमेश कुमार ¨सह, गंगा चंद्रवंशी, प्रदीप कुमार ¨सह, मधुसुदन चंद्रवंशी आदि ने भी संबोधित किया। सबने मुखिया द्वारा पंचायत के विकास के लिए किए गए कार्यो की सराहना की। इस अवसर पर राजा ¨सह, पूर्व मुखिया संत ¨सह, श्याम बिहारी ¨सह, गोपाल ¨सह, बनारसी ठाकुर, राकेश कुमार सिंह, छोटू सिंह व गुड्डू सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी