मेराल में मजदूरों की समस्याओं से अवगत सांसद

मेराल : राज्यसभा सांसद सह इंटक नेता धीरज साहू शुक्रवार को मेराल रेलवे साइ¨डग पहुंचकर यहां कार्यरत म

By Edited By: Publish:Fri, 28 Aug 2015 06:12 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2015 06:12 PM (IST)
मेराल में मजदूरों की समस्याओं से अवगत सांसद

मेराल : राज्यसभा सांसद सह इंटक नेता धीरज साहू शुक्रवार को मेराल रेलवे साइ¨डग पहुंचकर यहां कार्यरत मजदूरों की समस्याओं से अवगत हुए। मजदूरों ने सांसद का स्वागत करते हुए समस्याओं से अवगत कराया। मजदूर नेता रामप्रवेश राम, अमरेंद्र राम, शाहाबुद्दीन अंसारी, मुखिया सूर्यप्रकाश ने सांसद के समक्ष समस्या को रखते हुए कहा कि साइ¨डग में कार्य करने वाले मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं मिलती है। वहीं पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण मजदूर कई बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। साइ¨डग स्थल पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण मजदूरों को इलाज में परेशानी होती है। मजदूरों ने पीएफ के साथ-साथ पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। मजदूरों की समस्याएं सुनने के बाद साहू ने कहा कि ¨हडालको कंपनी तथा ट्रांसपोटर यादव एंड कंपनी से वार्ता कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आप अपनी एकता बनाए रखें। जब तक मजदूर संगठित नहीं रहेंगे तब तक उनका शोषण होता रहेगा। इस अवसर पर 250 मजदूरों ने इंटक की सदस्यता ग्रहण की। मौके इंटक के उपाध्यक्ष वकील अहमद खां, सुखदेव भगत, तपसी राम, नागेंद्र यादव, धीरेंद्र राम, विद्यासागर ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी