प्रज्ञा केंद्र संचालक से रुपये वापस कराए

मझिआंव : बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में संचालित प्रज्ञा केंद्र के संचालकों की मनमानी बढ़ गई है। सलगा पंचा

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 10:54 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 10:54 PM (IST)
प्रज्ञा केंद्र संचालक से रुपये वापस कराए

मझिआंव : बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में संचालित प्रज्ञा केंद्र के संचालकों की मनमानी बढ़ गई है। सलगा पंचायत की मुखिया लीलावती देवी ने कहा कि सलगा गांव के प्रज्ञा केंद्र के संचालक सुनीता देवी के भसूर अशोक प्रजापति द्वारा पिछले दिनों कांडी थाना क्षेत्र के घोड़दाग गांव के एक खातेधारी के खाते से फर्जी अंगूठा का निशान लगाकर 10 हजार राशि निकाल ली गई थी। शनिवार को सलगा पंचायत के मुखिया पति नवल यादव ने सलगा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर प्रज्ञा केंद्र के संचालक अशोक प्रजापति को फटकार लगाई। साथ ही 10 हजार रुपये वापस कराया और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

chat bot
आपका साथी