रूट व टेंपो स्टैंड निर्धारित करे प्रशासन

मेदिनीनगर : झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ ने मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में जिला समाहरणाल

By Edited By: Publish:Tue, 03 Mar 2015 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2015 10:41 PM (IST)
रूट व टेंपो स्टैंड निर्धारित करे प्रशासन

मेदिनीनगर : झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ ने मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में जिला समाहरणालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। बाद में सदर एसडीओ सुरेंद्र कुमार वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को 12 से 13 मार्च तक मामलों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद महासंघ ने अपना विरोध-प्रदर्शन समाप्त किया। साथ ही नौ मार्च से पूर्व घोषित आमरण अनशन कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की। कहा गया कि एसडीओ ने निर्धारित समय तक मांगे पूरी नहीं की तो महासंघ आमरण अनशन करेगा।

महासंघ की छह सूत्री मागों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलने वाले ऑटो रिक्शा के लिए रूट एवं स्टैंड निर्धारण करने की मांग मुख्य रूप से शामिल है। इसके अलावा यातायात कानून उल्लघंन पर जुर्माना वसूलने में पूरी पारदर्शिता बरतने, परिवहन विभाग में व्याप्त दलाली व भ्रष्टाचार पर नियंत्रण को उच्चस्तरीय जाच कमेटी गठित करने व यातायात कानून के अनुपालन के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की। इसके अलावा महासंघ ने डीजल व पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के फैसले की निंदा की। प्रदर्शन का नेतृत्व केंद्रीय संगठन मंत्री राकेश सिंह व संचालन पलामू जिला अध्यक्ष रामाकात दुबे ने किया।

मौके पर संतोष शुक्ला, बंटी कुमार, रोहित शर्मा, धीरेंद्र राय, शिवशकर मिश्रा, विवेक चौबे, बबलू कुमार, गुड्डू कुमार, राहुल पाण्डेय, अनुज मिश्रा, एनामुल अंसारी, विजय तिवारी समेत बड़ी संख्या में आटो चालक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी